शामली: कलेक्ट्रेट शामली में व्यापार बंधु की बैठक में उठी खस्ताहाल सड़कों के निर्माण की मांग, मिला आश्वासन
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता व सीडीओ विनय कुमार तिवारी की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने कांधला मेन बस स्टैंड से सब्जी मंडल स्थल एवं शामली बाईपास रोड से बुढ़ाना फाटक तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा अधिकारियों को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया।