शामली: कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक का हुआ आयोजन
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में ऐजेण्डा बिंदु के अनुसार चर्चा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।