शामली: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने सुनी जिला उद्योग बंधु की समस्याएं, औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का दिया आश्वासन
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार शामली में जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीएम ने उद्योग बंधु द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की आवश्कता को लेकर इसी माह तक समाधान का आश्वासन भी दिया।