शामली: 14 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पिता ने थाना आदर्श मंडी पर दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को शामली जिले के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए गांव के ही अक्षय नाम के युवक पर 14 वर्षीय बेटी को बहला—फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इस मामले में थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।