शामली: बाबरी पुलिस ने कुटेसरा निवासी युवक को तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को बाबरी थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी सावेज को अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।