खंडवा के मदरसे में मिले 20 लाख के करीब नकली नोटों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खंडवा पुलिस ने भोपाल से मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में गोपाल उर्फ राहुल और दिनेश गोरे शामिल है|