देहरादून: डीजीपी दीपम सेठ ने बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों, भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और पुलिस पेंशनर्स के कल्याण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इन सभी की कोई समस्या हो तो उसका पुलिस के स्तर से हल किया जा सके। यह नोडल अफसर मुख्यालय को भी इनके बारे में अवगत कराएगा।