ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी अरविंद कुमार यादव निवासी हरबन्धनपुर को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की है।आरोपी के विरुद्ध किशोरी की बड़ी बहन ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था।