तरारी: बिहटा स्थित बालू घाट पर मात्र ₹700 के लिए बालू माफियाओं और दबंगों ने पीट-पीटकर मजदूर की हत्या कर दी
Tarari, Bhojpur | Jun 24, 2025 इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा स्थित बालू घाट पर चार महीना पूर्व हुई मारपीट में जख्मी युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बालू घाट पर चार महीना पहले बालू माफियाओं और दबंगों ने ₹700 मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट की घटना की थी जिसमें वह जख्मी हो गया था।