तरारी: मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, तरारी विधायक ने इसे बताया सराहनीय कदम
Tarari, Bhojpur | Jun 21, 2025 बिहार सरकार ने सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। इस योजना के अंतर्गत अब वृद्धजन, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजनों को प्रतिमाह ₹1100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।इस फैसले की जानकारी तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं