तरारी: मोपती में मंदिर तोड़ने के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है
Tarari, Bhojpur | Jun 22, 2025 मोपती में मंदिर तोड़ने के मामले के जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया गया कि बीते दिनों मोपती में एक हनुमान मंदिर को असामाजिक तत्वों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। उस मामले की जांच करने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।