महोबा: चरखारी में बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 बकरी को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सालट गांव निवासी 22 वर्षीय उमेश मुस्कुरा से बाइक से घर लौट रहा था, तभी अचानक सामने बकरी आ गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।