मितौली: दो लोगों की मौत का कारण बनी थार गाड़ी को मितौली पुलिस ने किया कब्जे में, चालक फरार, कार्रवाई में देरी
बीते दिनों मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर मार्ग पर थार गाड़ी द्वारा बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक में मारी टक्कर में ,पति-पत्नी की मौत। एक अन्य महिला घायल, वहीं मितौली पुलिस ने थार गाड़ी को लिया कब्जे में चालक फरार। आज सोमवार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को 11:00 बजे मितौली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है ।