चूरू: चूरू में CNG के दाम फिर महंगे, 4.25 रुपये प्रति किलो बढ़े
Churu, Churu | Apr 13, 2026 चूरू जिले में सीएनजी की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। गैसोनेट कंपनी के नए रेट 12 अप्रैल रात 12 बजे से लागू होने के बाद खुदरा मूल्य 107.25 रुपये से बढ़कर 111.50 रुपये प्रति किलो हो गया। हालांकि गैसोनेट के उपलब्ध रेट कार्ड में 8 जनवरी 2026 से चूरू मे ये दर थी।