बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए किसान समस्याओं को लेकर पहुंचे, किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नए अनुबंध में आवश्यक बदलाव करने, खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त खाद, बीज और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।