रावला: गांव 2KD में नशेड़ी युवक ने दुकानदार से की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के गांव 2KD में नशेड़ी युवक ने दुकानदार से मारपीट की, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित मोनू राम ने थाने में हाजिर होकर बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान ओमप्रकाश दुकान पर आया और सामान खरीदा, पैसे मांगने पर उसने गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की।