हिलसा: हिलसा नगर परिषद द्वारा सफ़ाई अपनाओ बीमारी भगाओ का नारा बुलंद, रामबाबू हाई स्कूल मे पेंटिंग एवं परिचर्चा का हुआ आयोजन !
Hilsa, Nalanda | Aug 3, 2024 हिलसा नगर परिषद के बैनर तले शनिवार को स्वच्छता के प्रति छात्र छात्राओं समेत आम जन को जागरुक करने के उद्देश्य से हिलसा शहर के रामबाबू हाई स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . सफ़ाई अपनाओ , बीमारी भगाओ के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ साथ परिचर्चा एवं संकल्प सभा भी हुई।