सूरजपुर: जिले में सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, 7464 आवेदन प्राप्त हुए
सूरजपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के तहत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का सिलसिला जारी है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करा रहे हैं। अब तक जिले भर से कुल 7464 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सूरजपुर विकासखंड से 3201, भैयाथान से 1900, प्रेमनगर से 942, प्रतापपुर से 768, रामानुजनगर से 552