बहराइच: पीपल चौराहे से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा के पदाधिकारी ने निकाला मार्च
प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद मुख्यालय पर अटेवा के द्वारा महाराज सिंह इण्टर कॉलेज पुरानी बिल्डिंग निकट पीपल चौराहा से शाहिद पार्क बहराइच तक मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च निकाला गया। शुक्रवार को बताया की जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों और सक्रिय साथियों ने भी हिस्सा लिया