बहराइच: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस में भव्य परेड का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ली सलामी
पुलिस लाइन में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रैतिक परेड व देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का मान प्रणाम लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला। अपर पुलिस अधीक्षक नगर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौजूद रहे