दरभंगा। Nitish Kumar के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं। इसी कड़ी में दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के विधायक Ishwar Mandal ने भी अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया।