शुजालपुर: शुजालपुर में बड़ी चोरी का खुलासा: टवेरा, जेसीबी सहित ₹25 लाख की संपत्ति बरामद, आरोपी गिरफ्तार
शुजालपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गई टवेरा कार और जेसीबी मशीन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देहंडी निवासी 21 वर्षीय गोविंद सिंह को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने टवेरा (एमपी 09 बीडी 2979) और जेसीबी (