गोरखपुर: गोरखपुर में भीषण गर्मी के कारण तेज धमाके के साथ फटी RCC सड़क, मचा हड़कंप
शाहपुर क्षेत्र स्थित इरटनपुर कॉलोनी में अचानक तेज धमाके के साथ RCC सड़क फट गई।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में हड़कंप मच गया।प्रारंभ में लोगों को लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है,लेकिन बाद में पता चला कि सड़क का एक हिस्सा फटकर क्षतिग्रस्त हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण सड़क के नीचे गैस बनने से यह हुआ होगा