बिजनौर: गांव मुंढाला में चकबंदी के समय से बंद बड़े रास्ते को तहसील प्रशासन की टीम ने खुलवाया
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब 11:00 बजे तहसील प्रशासन की टीम ने गांव मुंढाला में चकबंदी के समय से बंद रास्ते को खुलवा दिया है।कुछ लोगों ने रास्ते पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। गांव निवासी जाहिद ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम एक्शन में आई और मौके पर जाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया है।