शाहबाद: सिकंदरपुर नरकतरा में शौच के लिए तालाब पर गए ग्रामीण की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत
सिकंदरपुर नरकतरा गांव में शनिवार की सुबह 6:00 बजे शौच के लिए गए एक 58 वर्षीय ग्रामीण की तालाब में पैर फिसल जाने के कारण डूब कर मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय रामकुमार सुबह शौच के लिए तालाब पर गए थे। तभी दुर्घटना हुई।