मड़ियाहू: सेउर मड़ियाहूं पहुँचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की रुचि व विकास पर ध्यान
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को अपने भतीजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा के सेऊर मड़ियाहूं स्थित आवास पर आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की रुचि व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य भारत को ज्ञान आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है,