डुमरांव: बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बने पवन सिंह, पूर्वी बिहार और भोजपुरी बेल्ट में मजबूत पकड़ बनी मुख्य आधार
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार चार सीटों के लिए जिन प्रमुख नामों पर सहमति बनी है, उनमें पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर हो रही है।