सागर नगर: करवा चौथ पर चकराघाट आलोकित हुआ, केसरवानी समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक दीपदान
करवा चौथ पर्व के पर चकराघाट पर आस्था और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। शुक्रवार रात 8:10 पर चांद निकला। महिलाओं ने चांद के दर्शन के बाद सामूहिक दीपदान कर घाट को झिलमिल रोशनी से भर दिया।पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने व्रत की विधि अनुसार पूजा-अर्चना की और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। दीपों की रोशनी से पूरा चकराघाट आध्यात्मिक आभा में नहाया।