सबलगढ़: शहर में भीषण गर्मी, हैंडपंप खराब होने पर नगरपालिका ने नहीं किए प्याऊ के इंतजाम; सीएमओ बोले- जल्द होगी व्यवस्था
सबलगढ़ में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बावजूद नगरपालिका ने सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। शहर के प्रमुख स्थानों पर हैंडपंप खराब होने और प्याऊ न लगने से मजदूरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।