दमोह: हटा नाका: रमरमा पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे सवार
Damoh, Damoh | May 2, 2026 दमोह। हटा नाका स्थित रमरमा पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सुरक्षित रहे, जबकि कुछ को मामूली चोट आई। डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।