खेकड़ा: हसनपुर मसूरी में बंद गंधक फैक्ट्री में लगी आग, जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान, दमकल विभाग ने पाया काबू
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव स्थित एक बंद पड़ी गंधक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे जहरीले धुएं के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गंधक फैक्ट्री लंबे समय से बंद है, लेकिन इसके परिसर में अभी भी गंधक से भरे बोरे रखे हुए हैं।