कौंच: कोंच-उरई रोड पर सड़क हादसा, भदारी गांव के पास पेड़ की डाल की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Konch, Jalaun | Jun 5, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 9:30 बजे कोंच;उरई रोड पर ग्राम भदारी के पास सड़क किनारे गिरी पेड़ की डाल की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सोम कुमार (19) निवासी कुकरगांव अपनी मां अर्चना देवी (45) के साथ लगुन कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।