सांगानेर: जयपुर ग्रामीण पुलिस का महिला सुरक्षा संकल्प अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर 3 मनचलों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जिले पर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फुलेरा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में तीन मनचलों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने रोहित इंद्रजीत व रफीक को पकड़ा है।