नौगांव: पाली में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण पर ज़ोर, नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान
नौगांव तहसील के ग्राम पंचायत पाली में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पशुपालन विभाग द्वारा चिरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत व्यापक पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल