छिबरामऊ: सौरिख रोड पर एक होटल के पास तेज रफ्तार कार पलटने से चार युवक घायल, एंबुलेंस द्वारा कराया गया भर्ती
छिबरामऊ के सौरिख रोड एक होटल के पास तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर चार पलटा खाते हुए पलट गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग भागते दौड़ते पहुंचे और सभी को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा 100 शैय्या अस्पताल में कराया गया भर्ती हालांकि यह हादसा मंगलवार की सुबह 10:20 का बताया जा रहा है।