सायरा क्षेत्र के गुंदाली गांव के ग्रामीणों ने जोजरिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर चिंता जताते हुए शीघ्र नए भवन का निर्माण कराने की मांग की।
Gogunda, Udaipur | Aug 5, 2026