मेहगांव: दुष्कर्म मामले में फरार 5-5 हजार के दो ईनामी आरोपियों को गोरी पुलिस ने मेहगांव न्यायालय में पेश किया
Mehgaon, Bhind | Jan 18, 2025 सुकांड निवासी फरियादिया ने 13 जनवरी को गोरमी थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसमें 1 आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन पकड़ लिया।शेष आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को लगभग 4 बजे गिरफ्तार कर मेहगांव न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को मेहगांव जेल भेज दिया है।