मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में दंदरौआ धाम मंदिर के पास से अज्ञात चोर ने बाइक चुराई, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 17, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी वीरेंद्र कुशवाहा निवासी कनाथर थाना अमायन ने पुलिस को बताया।कि 23 नवंबर 2024 को लगभग 5 बजे अज्ञात चोर ने पंडाल के बाहर दंदरौआ धाम मंदिर के पास से स्प्लेंडर बाइक नंबर एमपी 30 एमपी 4241 को चोरी कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 40000 रुपए बताई है।पुलिस ने 17 जनवरी को लगभग 2 बजे फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है