मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के कठमा गांव में घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 16, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी लाल सिंह पुत्र शिवनारायण निवासी कठमा थाना मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि 15-16 जनवरी की दरमियानी रात को अज्ञात चोर ने घर के अंदर घुसकर पुराने इस्तेमाली सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जिनकी कुल कीमत लगभग 42000 रुपए बताई है। पुलिस ने 16 जनवरी को लगभग 2:30 बजे मामला दर्ज कर लिया है।