मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में चिरौल रोड गुदावली के हार में अज्ञात चोर ने आठ खंभों का बिजली का तार चोरी किया, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 17, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी रामहेत राजपूत निवासी ग्वालियर हाल बिजली घर बरहद ने पुलिस को बताया।कि 8 नवंबर की रात लगभग 11 बजे चिरौल रोड ग्राम गुदावली के हार में अज्ञात चोर ने आठ खंबो का बिजली का तार चोरी कर लिया।जिसकी कीमत लगभग 67500 बताई है। पुलिस ने जांच उपरांत 17 जनवरी को लगभग 1:30 बजे मामला दर्ज कर लिया है।