गाज़ीपुर: महिला आरक्षण पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा बयान, कहा- मातृशक्ति को मिला हक, 2027 के सपने देख रहे अखिलेश
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के लिए आरक्षण की व्यवस्था बेहद जरूरी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। गाजीपुर में उत्तर प्रदेश प्रजापति संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।