शाजापुर: पचोर ब्रिज हाईवे पर सफाई कर रहे टोल प्लाजा कर्मचारियों को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की माैत, एक व्यक्ति हुआ घायल
पचोर ब्रिज हाईवे पर सफाई कर रहे टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों को शुक्रवार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को छापरा टोल प्लाजा की एंबुलेंस से शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदाैर रेफर कर दिया गया। मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।