मंझनपुर: डकशरीरा में घर की दूसरी मंजिल से गिरकर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव में घर की दूसरी मंजिल से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जाता है वह छत पर सोने गया था। सुबह मकान के नीचे उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को लेकर परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डकशरीरा गांव निवासी ओम नारायण पांडेय के रूप में मृतक की हुई पहचान।