बदायूं: गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दे रही महिला अभ्यर्थी पर छज्जे का प्लास्टर गिरा
Budaun, Budaun | Jun 10, 2026 जनपद पीलीभीत की गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा कला गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पूजा रानी पुत्री सोहनलाल बुधवार को बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दे रही थी। कि तभी छज्जे का प्लास्टर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह बेहोश हो गई। महाविद्यालय में अफरा- तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया।