लातेहार: छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जीआरपी को दी गई सूचना
लातेहार)। बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को पोल संख्या 248/16 के पास ट्रेन से कटकर एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।