बोध गया: बोधगया में जुलाई से शुरू होगा वर्षावास, तीन महीने तक साधना में लीन रहेंगे बौद्ध भिक्षु
Bodh Gaya, Gaya | May 26, 2026 बोधगया में आगामी जुलाई महीने से बौद्ध भिक्षुओं का पवित्र ‘वर्षावास’ शुरू होने जा रहा है। यह परंपरा बौद्ध धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें भिक्षु तीन महीनों तक एक ही स्थान पर रहकर ध्यान, साधना और आत्मचिंतन में लीन रहते हैं।वर्षावास का समय आमतौर पर बारिश के मौसम में होता है।