चंडी: बेलछी पंचायत में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला फंसा
Chandi, Nalanda | May 24, 2026 चंडी प्रखंड की बेलछी पंचायत में उपमुखिया के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासनिक असमंजस बना हुआ है। डीपीआरओ उमेश प्रसाद ने रविवार की दोपहर तीन बजे दूरभाष पर बताया कि विशेष बैठक और चुनाव प्रक्रिया बीडीओ कराएंगे, क्योंकि आरओ वही होते हैं। वहीं बीडीओ ने इसकी जिम्मेदारी बीपीआरओ की बताई है। दोनों अधिकारियों के अलग-अलग बयान से पंचायत प्रतिनिधियों और