पटना ग्रामीण: पटना: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, सब चाहते हैं निशांत कुमार राजनीति में आएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही है। कई बार जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बयान देते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी चाहते हैं कि निशांत की राजनीति में एंट्री हो।