अजमेर: ईद के मौके पर शहर की ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए
Ajmer, Ajmer | May 28, 2026 ईद के मौके पर ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज , ईद के पावन अवसर पर शहर की ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।