मैनपुरी: मैनपुरी में सुभासपा के पदाधिकारियों ने सपा के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति का फूंका पुतला
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति द्वारा मैनपुरी जनपद में पहुंचकर पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बिना पूंछ का गधा बताया था। जिससे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी में काफी आक्रोश देखने को मिला उन्होंने गुरुवार की शाम सिविल लाइन चौकी के पास पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया है।